Dimple Yadav: सांसद पद की शपथ लेने के बाद, डिंपल यादव ने सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Dimple Yadav: सांसद पद की शपथ लेने के बाद, डिंपल यादव ने सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Dimple Yadav, Akhilesh Yadav

मैनपुरी (Mainpuri) लोकसभा उपचुनाव भारी वोटो से जीतने के बाद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने 12 दिसंबर को सांसद पद की शपथ ली. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने डिंपल यादव को पद की शपथ दिलाई। डिंपल यादव ने शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. सांसद के रूप में शपथ लेने पहुंचीं डिंपल यादव के साथ उनके पतिसपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी मौजुद रहे। 

आपको बता दे शपथ लेने के बाद डिंपल यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी संसद में महंगाई, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और महिलाओं की सुरक्षा समेत कई मुद्दे उठाएगी. इसी दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, सीएम ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee), सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar), सीएम केसीआर (CM KCR) सभी मिलकर प्रयास कर रहे हैं कि, एक विकल्प बने।

महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के साथ धोखा हुआ है। 2024 में समाजवादियों की उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत होगी। मैनपुरी के परिणाम ने नकारात्मक राजनीति को ठुकराया है। 

डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भरी मतों से जीत की दर्ज

बीजेपी (BJP) उम्मीदवार रघुराज शाक्य (Raghuraj Shakya) को डिंपल यादव ने 2,88,461 वोटों से हराया है। चुनाव जीतने के बाद डिंपल यादव ने कहा था कि, मैनपुरी की जनता और उन सभी लोगों को धन्यवाद जिन्होंने हमारा समर्थन किया है। मैनपुरी की जनता ने इतिहास रचा है।

आपको बता दे, डिंपल ने कहा था कि, ये जीत नेताजी की जीत है, और हमारी जीत नेताजी को श्रद्धांजलि है। ये उनको समर्पित है। जहाँ बीजेपी ने मैनपुरी से उपचुनाव जीतने के लिए पूरी कोशिश की थी। वहीं सपा का पूरा कुनबा भी एकजुट हो गया था।